गंगोत्री से केदारनाथ जा रही यात्री बस पलटी, पांच श्रद्धालु घायल

91c7b549a3fa2d57ab84fa110aa383a4
0 0
Read Time:1 Minute, 32 Second

टिहरी/धनौल्टी, 01 जून । ऋषिकेश-गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-34) पर चारधाम यात्रियों से भरी एक मिनी बस साेमवार काे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए, जबकि बस में सवार अन्य यात्री सुरक्षित हैं।

जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं की एक बस गंगोत्री से केदारनाथ की ओर जा रही थी। बस में कुल 18 यात्री सवार थे। कण्डीखाल और चम्बा के बीच खेतधार मोड़ पर चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद बस सड़क किनारे खड़े एक पिकअप वाहन से टकराई और पलट गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव अभियान शुरू किया। पुलिस ने सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

कण्डीखाल पुलिस चौकी प्रभारी राजेन्द्र कुमार ने बताया कि हादसे में पांच यात्री घायल हुए हैं। सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish