देहरादून में विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण पर जोर, रायपुर आर्मी फायरिंग रेंज में हुआ पौधारोपण

12
0 0
Read Time:1 Minute, 59 Second

देहरादून। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) द्वारा देहरादून में विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रायपुर स्थित आर्मी फायरिंग रेंज में विभिन्न प्रजातियों के फलदार एवं जड़ी-बूटी वाले पौधों का रोपण कर हरित क्षेत्र के विस्तार की पहल की गई।

पौधारोपण कार्यक्रम में एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने भी पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस पहल का उद्देश्य शहर में बढ़ते विकास के बीच हरित क्षेत्रों का संरक्षण एवं विस्तार सुनिश्चित करना है। एमडीडीए ने पौधारोपण को महज अभियान तक सीमित न रखते हुए लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखभाल की भी व्यवस्था की है। पौधों के नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी अगले दो वर्षों तक सुनिश्चित की गई है। साथ ही, पौधों को सुरक्षित रखने के लिए रोपण क्षेत्र के चारों ओर लोहे की वायरिंग की व्यवस्था की गई है, जिससे पौधों का प्रभावी संरक्षण हो सके।

तेजी से विस्तार ले रहे देहरादून शहर में विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाए रखना एमडीडीए की प्राथमिकताओं में शामिल है। प्राधिकरण का जोर हरित क्षेत्रों के संरक्षण के साथ-साथ नए हरित क्षेत्र विकसित करने पर भी है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish