उत्तराखंड लोक सेवा आयोग : परीक्षा में 40 फीसदी अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

67fcd8aade6fcaa6fc04c74f76cd4ed2
0 0
Read Time:1 Minute, 40 Second

हरिद्वार, 31 मई । उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के तत्वावधान मेंप्रवक्ता संवर्ग-समूह ग (विषय इतिहास ) परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। उक्त परीक्षा में लगभग 40 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के उपसचिव डॉ.प्रशांत ने अवगत कराया कि आयोग के अध्यक्ष अनिल कुमार राणा के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड विशेष अधीनस्थ शिक्षा (प्रवक्ता संवर्ग ‘समूह-ग’) सेवा (सामान्य एवं महिला शाखा) के अंतर्गत विषयवार लिखित (वस्तुनिष्ठ) परीक्षा-2025 के तहत विषय-इतिहास की परीक्षा रविवार 31 मई को सफलतापूर्वक आयोजित की गई।

यह परीक्षा हरिद्वार एवं हल्द्वानी नगर के कुल 11 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में सम्पन्न हुई। उक्त परीक्षा में कुल पंजीकृत 5519 अभ्यर्थियों में से प्रथम सत्र (इतिहास-I) में 3332 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय सत्र (इतिहास-II) में 3316 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, उपस्थिति प्रतिशत 60.09 प्रतिशत रहा, जबकि 39.91% अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं बैठे। अशोक कुमार पांडे ने बताया कि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से हुआ।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish