पूर्व सैनिकों ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात

f88751ff69cfa4bae362918fd6252188
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

देहरादून, 30 मई : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के नेतृत्व में शनिवार को देहरादून स्थित बीजापुर गेस्ट हाउस में उत्तराखंड के रिटायर्ड सैन्य अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भेंट कर उनका उत्तराखंड आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी उपस्थित रहे।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा अध्यक्ष को प्रथम विश्व युद्ध के महानायक एवं गढ़वाल राइफल्स के वीर योद्धा गब्बर सिंह नेगी की स्मृति से जुड़ा स्मृति चिन्ह भेंट कर उत्तराखंड की गौरवशाली सैन्य परंपरा से अवगत कराया।

भेंटवार्ता के दौरान पूर्व सैनिकों एवं सैन्य अधिकारियों ने उत्तराखंड की वीरभूमि की सैन्य विरासत, पूर्व सैनिकों के कल्याण तथा राष्ट्र निर्माण में सैनिकों के योगदान से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। नितिन नवीन ने पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और अखंडता बनाए रखने में सैनिकों एवं पूर्व सैनिकों की भूमिका अतुलनीय है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish