सूचना विभाग के कार्मिकों ने बुझाई गंगोलीहाट के जंगल में आग

80a81403b74e3f67a51b84043976d688
0 0
Read Time:2 Minute, 24 Second

देहरादून, 24 मई । जिला सूचना कार्यालय पिथौरागढ़ ने गंगोलीहाट विकासखंड क्षेत्र में पत्रिका से संबंधित गतिविधियों व कैलेंडर वितरण कार्यक्रम के अंतर्गत क्षेत्र भ्रमण किया।

कार्यक्रम के बाद लौटते समय गंगोलीहाट क्षेत्र के चिटगल गांव के समीप सूचना विभाग के कार्मिकों ने एक स्थान पर वनाग्नि देखी। आग तेजी से फैल रही थी और आसपास के क्षेत्र में इसके फैलने का खतरा बना हुआ था।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूचना विभाग के कार्मिकों ने बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय संसाधनों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना विभाग की टीम में शामिल मीडिया एग्जीक्यूटिव मनीष जोशी, कार्मिक दिनेश भट्ट एवं दीप जोशी ने सूझबूझ और तत्परता का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने में भूमिका निभाई। टीम के प्रयासों से आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया, जिससे संभावित बड़े नुकसान को टाला जा सका।

इस दौरान कार्मिकों ने कहा कि वर्तमान समय में जंगलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लगने वाली अधिकांश आग मानव जनित प्रतीत होती है। कई बार छोटी सी लापरवाही या जानबूझकर लगाई गई आग गंभीर रूप धारण कर लेती है, जिससे पर्यावरण, वन संपदा तथा जनजीवन को भारी नुकसान पहुंचता है।

उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जंगलों एवं आसपास के क्षेत्रों में आग लगाने जैसी गतिविधियों से बचें तथा ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग अथवा प्रशासन को दें। जनसहभागिता और जागरूकता से ही ऐसी घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सकता है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish