तापमान बढ़ते ही तेजी से फैल रही जंगलों की आग

d 1
0 0
Read Time:2 Minute, 26 Second

उत्तरकाशी। उत्तराखण्ड में तापमान बढ़ते ही जंगलों की आग विकराल रूप धारण करने लगी है। जनपद के समीप नगर क्षेत्र के ज्ञानसू और बसूंगा गांव के जंगलों में लगी भीषण आग  तेज गर्मी और चीड़ के सूखे जंगलों के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे आसपास की बस्तियों, गौशालाओं और आश्रमों पर खतरा मंडराने लगा है। सूचना मिलते ही वन विभाग, अग्निशमन विभाग और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। किन्तु आग पर काबू पाना फिल्हाल चुनौती बना हुआ है।

प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और सूखे मौसम के चलते जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ गई हैं। बाड़ाहाट रेंज के अंतर्गत ज्ञानसू और बसूंगा क्षेत्र के जंगलों में चीड़ की सू?खी पत्तियों ने आग को और भयावह बना दिया है। पहाड़ी ढलानों और घने जंगलों के बीच आग की ऊंची लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही हैं, जबकि धुएं के गुबार से आसपास का वातावरण प्रभावित हो गया है। वन विभाग के कर्मचारी और अग्निशमन दल ज्ञानसू-साल्ड मोटर मार्ग के आसपास फायर लाइन बनाकर आग को बस्ती की ओर बढ़ने से रोकने में जुटे हुए हैं।

बाड़ाहाट वन रेंज अधिकारी मुकेश रतूड़ी ने बताया कि ज्ञानसू और बसूंगा क्षेत्र में आग पर नियंत्रण पाने के लिए वन विभाग की अलग-अलग टीमें लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि चीड़ के जंगलों में गिरी सूखी पत्तियों के कारण आग तेजी से फैल रही है, जिससे चुनौंती और बढ़ गई है। अग्निशमन विभाग की टीमें भी लगातार मौके पर डटी हुई हैं और आग को आबादी वाले क्षेत्रों तक पहुंचने से रोकने के प्रयास जारी हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish