मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कुंभ मेले के निर्माण कार्यों की समीक्षा की, पारदर्शिता और गुणवत्ता पर दिया जोर

4
0 0
Read Time:5 Minute, 19 Second

हरिद्वार। कैबिनेट मंत्री बनने के बाद राम सिंह कैड़ा ने कुंभ मेले के निर्माण कार्यों की कमान हाथ में ले ली है। एक महीने में दो बार उन्होंने कुंभ मेले के निर्माण कार्यों की समीक्षा की। राम सिंह कैड़ा ने हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेले की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। शहरी विकास मंत्री ने मेला नियंत्रण भवन में मेला प्रशासन और तमाम विभागों के अधिकारियों के साथ कुंभ मेले के लिए किए जा रहे निर्माणकार्यों की प्रगति की रिपोर्ट ली। एक महीने में ये शहरी विकास मंत्री की दूसरी समीक्षा बैठक थी, जिसमें मेलाधिकारी सोनिका के अलावा पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, पेयजल, परिवहन, जल संस्थान समेत तमाम विभागों के अधिकारी शामिल हुए। बैठक के दौरान मेला प्रशासन ने उन्हें पीपीटी के माध्यम से कुंभ मेले के निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में मंत्री ने कुंभ मेला के लिए प्रस्तावित अवस्थापना विकास कार्यों, निर्माणाधीन परियोजनाओं, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, घाटों के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा से संबंधित तैयारियों की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार हरिद्वार कुंभ को एक ऐतिहासिक आयोजन के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिसे देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और यह सुनिश्चित करें कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। कहा कि कुंभ मेला केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान और व्यवस्थागत क्षमता का भी प्रतीक है।

इसलिए मेला से जुड़े निर्माण कार्यों और सुविधाओं की गुणवत्ता ऐसी होनी चाहिए, जिनका लाभ भविष्य में स्थानीय जनता और हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को निरंतर मिलता रहे। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि आगामी कुंभ मेले को ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए सरकार हर स्तर पर प्रयास में जुटी हुई है। मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा ना हो और सभी श्रद्धालु अच्छा अनुभव यहां से लेकर जाएं इसके लिए सरकार प्रतिबद्ध है।

उन्होंने ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कुंभ मेला राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इससे जुड़े प्रत्येक कार्य को तय समयसीमा के भीतर पूरी गुणवत्ता एवं पारदर्शिता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कहीं गुणवत्ता में कमी अथवा अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए कार्यों की गति बढ़ाने पर भी जोर दिया और कहा कि सभी विभाग मौसम संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखकर कार्ययोजना तैयार करें और निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की देरी न होने दें। उन्होंने कहा कि कुंभ से जुड़े सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी, वे स्वयं नियमित रूप से कार्यों की प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे और मुख्यमंत्री स्तर से समय-समय पर समीक्षा भी की जाएगी। विशेष रूप से पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन, शौचालयों की उपलब्धता, साफ-सफाई तथा घाटों पर सुविधा एवं सुरक्षा व्यवस्था को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish