अमेरिका ने इज़राइल और कतर को वायु रक्षा प्रणाली बेचने की दी हरी झंडी

6
0 0
Read Time:3 Minute, 4 Second

वॉशिंगटन। अमरीका ने पश्चिम एशिया में अपने दो प्रमुख साझेदारों इज़रायल और कतर को बड़े रक्षा पैकेज की संभावित बिक्री को मंजूरी दे दी है। अमरीकी विदेश विभाग ने इज़रायल को लगभग 99.24 करोड़ डॉलर मूल्य की 10,000 एडवांस्ड प्रिसिजन किल वेपन सिस्टम्स (एपीकेडब्ल्यूएस) और कतर को 4.01 अरब डॉलर के पैट्रियट एयर एंड मिसाइल डिफेंस पैकेज की अनुमति दी है।

अमरीकी विदेश विभाग के अनुसार, इज़रायल को प्रस्तावित सौदे के तहत 10,000 एपीकेडब्ल्यूएस और उससे संबंधित सैन्य उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। यह सौदा लगभग 99.24 करोड़ डॉलर का है। एपीकेडब्ल्यूएस एक लेजर-गाइडेड प्रिसिजन सिस्टम है, जिसे पारंपरिक रॉकेटों को अधिक सटीक हमला क्षमता देने के लिए विकसित किया गया है। इसे कम लागत वाले लेकिन उच्च-सटीकता वाले हथियार विकल्प के रूप में देखा जाता है, जो ड्रोन, हल्के सैन्य वाहनों और सीमित दायरे के लक्ष्यों के खिलाफ प्रभावी माना जाता है।

दूसरी ओर, कतर को प्रस्तावित रक्षा पैकेज में कुल 500 पैट्रियट मिसाइलें शामिल हैं, जिनमें 200 पीएसी-2 मार्गदर्शन संवर्धित मिसाइल-सामरिक और 300 पीएसी-3 मिसाइल खंड संवर्धन मिसाइलें शामिल हैं।पीएसी-2 और पीएसी-3 दोनों पैट्रियट प्रणाली के उन्नत संस्करण हैं, जिनका उपयोग बैलिस्टिक मिसाइल, क्रूज मिसाइल और हवाई खतरों से सुरक्षा के लिए किया जाता है। विशेष रूप से पीएसी-3 को आधुनिक मिसाइल इंटरसेप्शन क्षमता के लिए अधिक उन्नत माना जाता है।

अमरीकी विदेश विभाग ने कहा कि यह बिक्री कतर की वायु सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करेगी और क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को बढ़ाएगी। यह रक्षा मंजूरी ऐसे समय आई है जब पश्चिम एशिया पहले से ही गंभीर सैन्य तनाव के दौर से गुजर रहा है। अमरीका और इज़रायल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर संयुक्त हमलों के बाद क्षेत्र में संघर्ष तेज हुआ था, जिसके जवाब में ईरान ने इज़रायली क्षेत्र और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish