पीएम मोदी 6200 करोड़ रुपये की रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का करेंगे

222e5942ab81ff2dc717db8d86c58dc8
0 0
Read Time:4 Minute, 8 Second

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री आएंगे देहरादून
देहरादून। राजधानी देहरादून में यातायात व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल को देहरादून दौरे के दौरान 6,200 करोड़ रुपये की बहुप्रतीक्षित रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड कारिडोर परियोजना का शिलान्यास करेंगे। यह परियोजना शहर के ट्रैफिक जाम को कम करने, यात्रा समय घटाने और समग्र कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली मानी जा रही है।
यह एलिवेटेड कारिडोर लगभग 26 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें रिस्पना नदी पर 12 किलोमीटर और बिंदाल नदी पर 14 किलोमीटर लंबा चार लेन का मार्ग विकसित किया जाएगा। परियोजना का मार्ग कारगी से शुरू होकर ब्राह्मणवाला, निरंजनपुर, विजयपुर और जाखन होते हुए मसूरी रोड के मालसी क्षेत्र तक पहुंचेगा। पूरे कॉरिडोर को 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के हिसाब से डिजाइन किया गया है, जिससे शहर के भीतर आधे घंटे का सफर मात्र 10-12 मिनट में पूरा हो सकेगा।
इस परियोजना के पूरा होने के बाद घंटाघर, बल्लूपुर, राजपुर रोड, सहारनपुर रोड और आईएसबीटी क्षेत्र में ट्रैफिक की भारी भीड़ कम हो जाएगी। देहरादून में तेजी से बढ़ते वाहनों की संख्या और सीमित सड़क क्षमता के कारण हो रही दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए यह एलिवेटेड रोड शहरवासियों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। रोजाना हजारों वाहन चालक और यात्री अब सुगम, तेज और सुरक्षित यात्रा का लाभ उठा सकेंगे।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के माध्यम से बनाई जा रही इस परियोजना के शिलान्यास के बाद भूमि सत्यापन, पुनर्वास एवं निर्माण कार्य तेज गति से शुरू हो जाएंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम स्थल, आसपास के मार्गों और सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा की जा रही है। शिलान्यास समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस दौरे में केवल रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड रोड का शिलान्यास ही नहीं करेंगे, बल्कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और टिहरी जल विद्युत परियोजना के पंपिंग हाउस का भी लोकार्पण करेंगे। इन तीनों बड़ी परियोजनाओं का एक साथ उद्घाटन और शिलान्यास उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में नया अध्याय जोड़ेगा।
रिस्पना-बिंदाल एलिवेटेड कारिडोर देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। यह परियोजना न सिर्फ स्थानीय यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। मसूरी रोड की ओर जाने वाले पर्यटकों को भी सीधा लाभ मिलेगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish