पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर शिक्षक-कर्मचारियों का प्रदर्शन

1
0 0
Read Time:2 Minute, 56 Second

रुद्रप्रयाग। जिले में शिक्षक-कर्मचारियों का पुरानी पेंशन बहाली को लेकर रविवार को रुद्रप्रयाग शहर में बड़ा प्रदर्शन देखने को मिला। बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी नगर पालिका बारातघर में एकत्र हुए, जहां से रैली निकालकर उन्होंने मुख्य बाजार तक जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। रैली हनुमान चौक पहुंची, जहां आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक पुरानी पेंशन योजना बहाल नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने कहा कि यह लड़ाई उनके भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी है, जिसे किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। सभा में वक्ताओं ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पार्टी ने भी शिक्षक-कर्मचारियों के आंदोलन को अपना समर्थन दिया, जिससे आंदोलन को और बल मिला। इस मौके पर एनएमओपीएस के प्रांतीय अध्यक्ष जीतमणि पैन्युली, मंडलीय मंत्री देवेंद्र फरस्वाण, जिला अध्यक्ष एलएस राणा, मंत्री राजीव त्रिलोचन राणा, राशिक्ष के मंडलीय संगठन मंत्री आशीष शुक्ला, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष जगदम्बा चमोली, ब्लॉक संयुक्त मंत्री गौरव असवाल, प्रमोद जगवाण, देवेंद्र रावत, विजय राणा, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह झिंक्वाण, मंत्री दिनेश भट्ट, ब्लॉक अध्यक्ष गिरजेश सेमवाल, अनूप नेगी, लक्ष्मी नेगी, रणवीर सिंधवाल, रेखा डिमरी, प्रशिसं चमोली के अध्यक्ष दिगम्बर नेगी, मंत्री मुकेश नेगी, मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण कर्मचारी संगठन की मंत्री दीपिका पंवार, ममता नौटियाल, कामनी डिमरी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish