मंत्री गणेश जोशी ने किया अरुणाचल प्रदेश के प्रमुख मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली में प्रतिभाग

2
0 0
Read Time:3 Minute, 42 Second

देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने अरुणाचल प्रदेश के इटानगर में आयोजित मोपिन फेस्टिवल की गोल्डन जुबली समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री किरण रिजुजी को मोपिन फेस्टिवल की बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने स्थानीय जनजातीय परंपराओं और सांस्कृतिक आयोजनों में शामिल होकर त्योहार का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मोपिन फेस्टिवल प्रकृति, कृषि और समृद्धि का प्रतीक है, जो भारतीय संस्कृति की विविधता और समृद्ध परंपराओं को दर्शाता है। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों में भाग लेते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं भी दीं।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक उत्सव देश की एकता और अखंडता को और मजबूत करते हैं तथा विभिन्न राज्यों के बीच आपसी भाईचारे को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे तीज त्यौहार ही हमें एक सूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने आगे कहा कि मोपिन फेस्टिवल केवल एक त्योहार नहीं बल्कि प्रकृति, आस्था संस्कृति और सामूहिक एकता का जीवंत प्रतीक है, जो जीवन में खुशहाली और सकारात्मकता का संदेश देता है।

ज्ञात हो कि मोपिन फेस्टिवल अरुणाचल प्रदेश की गालो जनजाति का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और पारंपरिक त्योहार है, जिसे हर वर्ष बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। यह मुख्य रूप से कृषि से जुड़ा पर्व है, जिसका उद्देश्य अच्छी फसल, समृद्धि, सुख-शांति और बुरी शक्तियों से रक्षा की कामना करना होता है। इस त्योहार के दौरान लोग “मोपिन आनी” (देवी) की पूजा-अर्चना करते हैं और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मोपिन फेस्टिवल का एक विशेष आकर्षण “पोपिर” नृत्य है, जिसमें महिलाएं सफेद पारंपरिक वेशभूषा पहनकर समूह में नृत्य करती हैं। इसके साथ ही, लोग एक-दूसरे के चेहरे पर चावल का पेस्ट लगाते हैं, जिसे पवित्रता, शुभता और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

इस अवसर पर अरुणाचल सरकार के पूर्व कैबिनेट तुमके बागरा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा, अरुणाचल प्रदेश गुमसेन लोलेन, प्रदेश महासचिव कागे दाबी, प्रदेश उपाध्यक्ष तारह सीता, प्रदेश उपाध्यक्ष जोमगे चिन्यो सहित कई स्थानीय लोग जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish