फीफा वर्ल्ड कप से पहले कोलंबिया को झटका: कप्तान जेम्स रोड्रिगेज अस्पताल में भर्ती

d6d7b0ead244fc926e0075ee9f713326
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

नई दिल्ली, 03 अप्रैल ।कोलंबिया के कप्तान जेम्स रोड्रिगेज को फीफा वर्ल्ड कप 2026 से कुछ महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिससे उनके खेलने को लेकर उनके प्रसंशको के बीच चिंता बढ़ गई है।

रोड्रिगेज ने हाल ही में कोलंबिया राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए फ्रांस राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के खिलाफ खेले गए एक फ्रेंडली मैच में हिस्सा लिया था। इस मुकाबले में कोलंबिया को 1-3 से हार का सामना करना पड़ा और रोड्रिगेज ने करीब एक घंटे तक मैदान पर समय बिताया।

मैच के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। कोलंबिया फुटबॉल संघ ने बयान जारी कर बताया, “फ्रांस के खिलाफ मैच के अगले दिन खिलाड़ी को गंभीर डिहाइड्रेशन की समस्या हुई, जिसके कारण पिछले 72 घंटों से उन्हें अस्पताल में रखकर निगरानी और रिकवरी कराई जा रही है।”

क्या वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो सकते हैं रोड्रिगेज?

फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है कि फीफा वर्ल्ड कप 2026 में उनकी भागीदारी पर खतरा है। संघ ने साफ किया है कि यह समस्या खेल से जुड़ी नहीं है।

संघ के अनुसार, “मिनेसोटा के एक मेडिकल सेंटर से मिली जानकारी के अनुसार मिडफील्डर एक गैर-खेल संबंधी मेडिकल स्थिति के चलते डॉक्टरों की निगरानी में हैं। यह स्थिति न तो मांसपेशियों से जुड़ी है और न ही उनके फुटबॉल करियर से।”

टीम के लिए कितने अहम हैं जेम्स रोड्रिगेज

जेम्स रोड्रिगेज कोलंबिया के सबसे अनुभवी और प्रभावशाली खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप 2014 में गोल्डन बूट जीतकर दुनियाभर में पहचान बनाई थी।

अब तक वह कोलंबिया के लिए 31 गोल और 41 असिस्ट कर चुके हैं और 2024 में टीम को कोपा अमेरिका 2024 के फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी।

फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है और उम्मीद है कि वह जल्द ही मैदान पर वापसी करेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish