हरिद्वार: एलपीजी आपूर्ति पर डीएम सख्त, लापरवाही बरतने वाली गैस एजेंसियों पर होगी कार्रवाई

ce4922275d3eefcf3ccfd2262f9176b2
0 0
Read Time:4 Minute, 39 Second

हरिद्वार, 31 मार्च । जनपद में उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस की किसी प्रकार की समस्या न हो और गैस आपूर्ति सुचारु रूप से बनी रहे, इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने आपदा कंट्रोल रूम सभागार में गैस एजेंसियों और नोडल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन उपभोक्ताओं ने एलपीजी गैस बुक कराई है, उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता द्वारा गैस सिलेंडर से संबंधित शिकायत दर्ज कराई जाती है तो उसका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही गैस एजेंसियों के बाहर अनावश्यक भीड़ और लंबी कतारें न लगें, इसके लिए अधिक से अधिक होम डिलीवरी की व्यवस्था की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केवाईसी के लिए उपभोक्ताओं को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करने के लिए प्रेरित किया जाए। यदि किसी उपभोक्ता को गैस डिलीवरी का मैसेज प्राप्त हो जाता है लेकिन सिलेंडर नहीं मिलता है तो संबंधित एजेंसी की जांच कर दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने सभी गैस एजेंसियों में पेयजल और शौचालय की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। साथ ही बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष प्राथमिकता देने को कहा ताकि उन्हें लाइन में अधिक देर तक खड़ा न रहना पड़े।

जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों को उपलब्ध स्टॉक के आधार पर व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी व्यावसायिक सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 01334-223999, 239444 तथा मोबाइल नंबर 9068197350 पर संपर्क कर सकते हैं।

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की कमी न हो, इसके लिए गैस एजेंसियों और जिला पूर्ति अधिकारी को व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं अन्य स्टेकहोल्डर्स के साथ बैठक करने के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने जनपद में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, होटल और ढाबा संचालकों से पीएनजी गैस कनेक्शन लेने की भी अपील की। इस संबंध में पीएनजी गैस एजेंसी के प्रतिनिधि प्रांशु वालियान ने बताया कि घरेलू पीएनजी कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को 7354 का शुल्क देना होगा। वहीं व्यावसायिक और औद्योगिक कनेक्शन के लिए मोबाइल नंबर 09935909486 पर संपर्क किया जा सकता है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा, अपर जिलाधिकारी पी.आर. चौहान, सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, उप नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, डीओ पीआरडी मुकेश भट्ट, तहसीलदार सचिन कुमार, स्वजल के चंद्रकांत मणि त्रिपाठी, बीपीसीएल के अश्वनी कुमार, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के मयंक कुमार सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish