एशियाई खेल 2026: एकेएफआई और मशाल स्पोर्ट्स का हाई-परफॉर्मेंस कैंप शुरू

ef6180c6687da088dd00c5589f68bac8
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

नई दिल्ली। एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को मजबूत करने के लिए भारतीय कबड्डी में बड़ा कदम उठाया गया है। एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया (एकेएफआई) और मशाल स्पोर्ट्स के सहयोग से देश के शीर्ष पुरुष और महिला संभावित खिलाड़ियों के लिए हाई-परफॉर्मेंस स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप कर्नाटक के बेल्लारी स्थित इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट में 27 मार्च से 2 अप्रैल तक चलेगा।इस विशेष प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों की फिटनेस, प्रदर्शन क्षमता और दीर्घकालिक विकास पर ध्यान केंद्रित करना है। आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों और वैज्ञानिक सपोर्ट सिस्टम के जरिए खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा।

एकेएफआई के अध्यक्ष विभोर विनीत जैन ने कहा कि यह पहल भारतीय कबड्डी के स्तर को और ऊंचा उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि मशाल स्पोर्ट्स के साथ साझेदारी से खिलाड़ियों को प्रोफेशनल माहौल, आधुनिक ट्रेनिंग और हाई-परफॉर्मेंस सपोर्ट मिलेगा, जो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए जरूरी है।

इस कैंप में प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के कई स्टार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इनमें नवीन कुमार, अर्जुन देशवाल, पवन सहरावत, असलम इनामदार, सुनील कुमार, आशु मलिक और भारत हुड्डा जैसे प्रमुख नाम शामिल हैं।

वहीं महिला टीम में भारतीय महिला कबड्डी वर्ल्ड कप विजेता टीम की कप्तान रितु नेगी के साथ सोनाली विष्णु शिंगाटे, पुष्पा राणा, चंपा ठाकुर, पिंकी रॉय, प्रिया और कार्तिका आर जैसे खिलाड़ी इस कैंप का हिस्सा हैं।

यह कैंप भारतीय कबड्डी टीम को एशियाई खेल 2026 में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish