पीएम मोदी के बाद अब अमित शाह का दो दिवसीय दौरा शुरू, थमेगा नहीं रैलियों का सिलसिला

4f633c86ea4bc489b76ddcde33feccd8
0 0
Read Time:2 Minute, 27 Second

गुवाहाटी, 15 मार्च। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय असम दौरे के बाद केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह भी दो दिवसीय असम दौरे पर शनिवार रात गुवाहाटी पहुंचे। आज केंद्रीय मंत्री शाह ‘प्रागज्योतिष मेडिकल कॉलेज’ की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद वे सीधे दोपहर 1:30 बजे खानापारा के लिए रवाना होंगे, जहां वे ‘युवा शक्ति समारोह’ में शामिल होंगे और असम के हजारों युवक-युवतियों को संबोधित करते हुए उन्हें प्रेरित करेंगे।

राज्य में विधानसभा चुनाव की तिथियों की कभी भी घोषणा हो सकती है, ऐसे में राष्ट्रीय नेताओं का लगातार दौरों से असम में चुनावी बयार बहने लगी है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज विकास और राष्ट्रीय प्रगति का संदेश लेकर असम पहुंचे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शाह के असम दौरे को सफल बनाने के लिए जोरदार तैयारियां की है।

केंद्रीय गृहमंत्री आज गुवाहाटी के खानापारा स्थित कॉलेज ऑफ वेटरनरी साइंस के खेल मैदान में आयोजित होने वाले ‘युवा शक्ति समारोह’ में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), असम प्रदेश द्वारा किया गया है। इस ऐतिहासिक सभा के दौरान, गृह मंत्री पूरे राज्य से आए 1.5 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे और उन्हें असम के विकास की यात्रा में एक परिवर्तनकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करेंगे। इस कार्यक्रम में तेजस्वी सूर्या के साथ-साथ असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दिलीप सैकिया भी उपस्थित रहेंगे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish