नेरवा में स्कूटी सवार दो युवक 268 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार, दोनों उत्तराखंड के निवासी

e8e4d46af072ce05f54969d38fa2d409
0 0
Read Time:2 Minute, 32 Second

शिमला, 10 मार्च । जिला शिमला के चौपाल उपमंडल के तहत नेरवा क्षेत्र में पुलिस ने नाके के दौरान स्कूटी पर सवार दो युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से 268 ग्राम चरस बरामद की है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों आरोपी उत्तराखंड के रहने वाले हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात थाना नेरवा की पुलिस टीम फेडजीपुल में नियमित जांच के लिए नाका लगाए हुए थी। इसी दौरान उत्तराखंड नंबर की एक स्कूटी फेडजीपुल की ओर से आती हुई दिखाई दी। पुलिस को देखकर स्कूटी पर सवार दोनों युवक घबरा गए और स्कूटी मोड़कर गुम्मा की तरफ भागने लगे।

पुलिस टीम को संदेह होने पर उनका पीछा किया गया और कुछ दूरी पर गुम्मा के पास दोनों को पकड़ लिया गया। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली तो उनके कब्जे से 268 ग्राम चरस बरामद हुई।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान सूरज रावत पुत्र वीर सिंह निवासी गांव धोतरी उडरी, तहसील डुंडा, जिला उत्तरकाशी (उत्तराखंड) और शिवम रावत पुत्र संतान सिंह रावत निवासी मकान नंबर 73, गुरु रोड, न्यू बस्ती, पटेल नगर, देहरादून (उत्तराखंड) के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी उत्तराखंड से चरस की खेप लेकर आए थे और इसे स्थानीय युवाओं को बेचने की फिराक में थे।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह का कहना है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी यह चरस कहां से लाए थे और इसे किसे बेचने वाले थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish