टी-20 वर्ल्ड कप फतह करने पर बीसीसीआई का बड़ा तोहफा, 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान

c470f51f37f1d58bc0b5a1adf5577570
0 0
Read Time:2 Minute, 25 Second

नई दिल्ली, 10 मार्च । भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड इनामी राशि का ऐलान किया है। यह राशि बीसीसीआई द्वारा किसी भी टी-20 विश्व कप जीत पर दी गई अब तक की सबसे बड़ी इनामी राशि है।

इससे पहले जब भारतीय टीम ने 2024 में बारबाडोस में रोहित शर्मा की कप्तानी में टी-20 वर्ल्ड कप जीता था, तब बीसीसीआई ने 125 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की थी। इस बार सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रचते हुए खिताब को सफलतापूर्वक डिफेंड किया, जिसके बाद बोर्ड ने और बड़ी राशि देने का फैसला किया।

बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि भारतीय टीम को आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन और खिताबी जीत के लिए 131 करोड़ रुपये की इनामी राशि दी जाएगी। भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।इस जीत के साथ भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी-20 विश्व कप का खिताब जीतने का कारनामा किया और टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई। साथ ही भारत तीन बार टी-20 विश्व कप जीतने वाली भी पहली टीम बन गई है, जिससे सीमित ओवरों के इस प्रारूप में उसकी मजबूत स्थिति और भी पुख्ता हो गई है।

बीसीसीआई ने खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ और चयनकर्ताओं को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन की कामना की।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish