कुख्यात राठी गैंग के दो शूटर पुलिस गिरफ्त में

d 1
0 0
Read Time:3 Minute, 59 Second

देहरादून: किसी बड़ी वारदात को अन्जाम देने की फिराक में घूम रहे कुख्यात बदमाश सुनील राठी गैंग दो शूटरों को एसटीएफ और दून पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही के दौरान बीती देर रात गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो पिस्टल और कारतूस बरामद हुए हैं। आरोपित एक काली स्कॉर्पियो-एन गाड़ी में सवार होकर सहस्रधारा रोड की तरफ किसी प्रापर्टी डीलर से रंगदारी और विवादित जमीन की रकम वसूलने जा रहे थे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि देर रात को एसटीएफ व पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सूचना के बाद भानू चैधरी पुत्र आलोक कुमार निवासी मील्स न्यू कॉलोनी, थाना सदर जनपद सहारनपुर उ.प्र. व पारस पुत्र जगपाल सिंह निवासी प्रेमपुरी थाना कोतवाली, जनपद मुजफ्फरनगर, उ.प्र. को 2 पिस्टल व 7 जिन्दा कारतूस तथा स्कार्पियो वाहन के साथ राजपुर क्षेतर्् से गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रकरण में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि राज्य एस.टी.एफ. द्वारा सक्रिय गैंग एवं जेलो में निरूद्ध कुख्यात अपराधियों की निरन्तर निगरानी कर उन पर सतर्क दृष्टि रखी जाती है। बीते रोज एस.टी.एफ. टीम द्वारा एक सूचना के आधार पर थाना राजपुर, जनपद देहरादून क्षेत्रान्तर्गत से कुख्यात सुनील राठी गैंग के 2 सदस्यों को 2 पिस्टलों व 7 जिन्दा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पारस पारस जो पूर्व में मुख्तार असांरी व संजीव जीवा गैंग का प्रमुख शूटर रहा है, उनकी मृत्यु के बाद सुनील राठी गैंग में सम्मलित हो गया और सुनील राठी के इशारे पर हरिद्वार व देहरादून की बेशकीमती विवादित भूमियों में हस्तक्षेप कर सुनील राठी के लिए धन उगाई कर रहा था। इससे बरामद मोबाईल फोन के अध्ययन से भी इसके निरन्तर पौड़ी जेल में सुनील राठी से सम्पर्क होने की जानकारी प्राप्त हुई है, इसके अतिरिक्त यह सुनील राठी से जेल में मुलाकातो पर भी गिरफ्तार अन्य सदस्य भानू के साथ पौड़ी जेल जाता रहा है। पूछताछ से हरिद्वार के एक विवादित प्रोपर्टी डीलर जो पूर्व में हत्या के मामले में जेल गया है का नाम भी प्रकाश में आया है जो निरन्तर सुनील राठी के सम्पर्क में था । देहरादून व हरिद्वार के कुछ व्यापारी जिनको इन सदस्यों द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा था परन्तु सुनील राठी के भय के कारण कोई शिकायतकर्ता सामने नही आया। इस प्रकरण में कहांकृकहां घटना के तार जुड़े है के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish