हरिद्वार में भीषण अग्निकांड: सुमन नगर के स्क्रैप गोदाम में लगी आग, लपटों और धुएं के गुबार से मचा हड़कंप

5216143-aa
0 0
Read Time:1 Minute, 6 Second

हरिद्वार : उत्तराखंड में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में स्थित स्क्रैप के गोदाम में शुक्रवार तड़के अचानक भीषण अग्निकांड हो गया। आग की तेज़ लपटों और घने धुएं से इलाके में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन मायापुर, बहादराबाद और सिडकुल की फायर यूनिटें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान जारी है।

स्क्रैप सामग्री अधिक होने के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, आसपास के इलाके को एहतियातन सुरक्षित किया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच जारी है और स्थिति पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish