राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से की शिष्टाचार भेंट, कॉफी टेबल बुक भेंट की

IMG-20260119-WA0622-780x470
0 0
Read Time:2 Minute, 15 Second

देहरादून 19 जनवरी, 2026 । उत्तराखण्ड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने सोमवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उत्तराखण्ड की रजत जयंती तथा नैनीताल स्थित ऐतिहासिक लोक भवन के 125 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति के आगमन पर आधारित दो विशेष कॉफी टेबल बुक राष्ट्रपति को भेंट कीं।
भेंट के दौरान राज्यपाल ने राष्ट्रपति से उत्तराखण्ड की विकास यात्रा, सामाजिक उत्थान और स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। विशेष रूप से उन्होंने राज्य द्वारा टीबी उन्मूलन की दिशा में किए जा रहे प्रभावी प्रयासों की जानकारी दी और इस क्षेत्र में हासिल की जा रही उपलब्धियों से राष्ट्रपति को अवगत कराया।
राज्यपाल ने बताया कि उत्तराखण्ड सरकार द्वारा जनभागीदारी और आधुनिक तकनीक के माध्यम से टीबी उन्मूलन अभियान को मजबूती दी जा रही है, जिससे सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उत्तराखण्ड द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य के समग्र विकास के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक एवं स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य सरकार की पहलों को अनुकरणीय बताया।
इस भेंट को राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति का मार्गदर्शन प्रदेश के विकास को नई दिशा देगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish