उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ निर्णय पर जताया आभार

IMG-20260116-WA0552-780x470
0 0
Read Time:1 Minute, 51 Second

देहरादून: उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ संबंधी कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि उपनल कर्मी राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। सरकार कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े सभी विषयों पर पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार उपनल कर्मियों के हितों की रक्षा, सम्मान एवं उनके सुरक्षित भविष्य को सुनिश्चित करने हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह निर्णय राज्य सरकार की कर्मचारी हितैषी नीति का सशक्त प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निरंतर प्रयास कर रही है कि कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण, सम्मानजनक वेतन और सुरक्षा मिले, जिससे वे पूरे मनोयोग से अपनी सेवाएं दे सकें।

इस अवसर पर उपनल कर्मचारी महासंघ, उत्तराखंड के अध्यक्ष विनोद गोदियाल, प्रदेश महामंत्री विनय प्रसाद, अजय डबराल, मीना रौथाण, रमेश डोभाल, योगेश बडोनी, शैलेंद्र पंवार, अनिल जुयाल, प्रदीप कश्यप एवं संजय पाल उपस्थित रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish