24 घंटे के भीतर स्कूटी चोर गिरफ्तार, नशे की लत में दिया था चोरी को अंजाम

2
0 0
Read Time:2 Minute, 38 Second

देहरादूनः राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र में हुई स्कूटी चोरी की घटना का पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को चोरी की गई स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया है।

जितेंद्र कुकरेजा पुत्र पी. एस. कुकरेजा, निवासी महारानी बाग फेस सेकंड, गणपति अपार्टमेंट, देहरादून ने 20 नवंबर 2025 शिकायत दर्ज कराई कि उनके फ्लैट के नीचे से उनकी सफेद रंग की स्कूटी, जिसका संख्या यूके-07-बीएल-1819 है, उसे एक अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।

शिकायत के आधार पर थाना बसंत विहार पर मु0अ0सं0: 178/25, धारा 303(2) और 317(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। धारा 303(2) BNS चोरी के अपराध से संबंधित है, जबकि धारा 317(2) BNS चोरी की संपत्ति को बेईमानी पूर्वक अपने पास रखने के अपराध से संबंधित है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून द्वारा घटना के अनावरण और अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तत्काल थाना बसंत विहार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए, घटना के अगले ही दिन 21 नवंबर 2025 को सघन चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान, टीम ने शास्त्रीनगर खाले के पास से अभियुक्त को चोरी की गई स्कूटी के साथ धर दबोचा। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई सफेद रंग की स्कूटी संख्या यू0के0-07-बीएल-1819 बरामद कर ली गई।

मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त आयुष रावत नशे का आदी है और नशे की लत को पूरा करने के लिए उसने यह चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी पूर्व में भी वाहन चोरी के मामलों में जेल जा चुका है और कुछ ही दिन पहले जमानत पर बाहर आया था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish