एसएसपी की कुशल रणनीति से तस्करों की कमर टूटी

0 0
Read Time:2 Minute, 43 Second

देहरादून: अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त 1 नशा तस्कर को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 45 लाख रूपये अनुमानित कीमत की 152 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अभियुक्त जल्दी पैसा कमाने के लालच और अपने ऊपर चढे़ उधार को चुकाने के लिए नशा तस्कर बना।

मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत अवैध मादक पदार्थों/शराब तस्करी में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान चन्द्रबनी से करीब 100 मीटर आगे वाईल्ड लाईफ इस्ट्यूट की जाने वाले रास्ते से अभियुक्त शादाब पुत्र मुस्तकीम को 152 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्व थाना पटेलनगर पर मु0अ0सं0-617/2025 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया कि उसकी बाइक रिपेयरिंग की दुकान है, जल्दी पैसा कमाने के लालच तथा अपने उपर चढे़ उधार को चुकाने के लिये अभियुक्त उक्त स्मैक को सहारनपुर से खरीदकर लाया था, जिसे वह नशे के आदि स्थानीय लोगो व स्कूल/कॉलेज में पढने वाले छात्रों को महंगे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा कमाने की फिराक में था, अभियुक्त से पूछताछ में कुछ अन्य नशा तस्करों के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish