मुख्य सचिव ने दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में पुस्तक मेले का किया शुभारंभ
Raveena kumari November 1, 2025
Read Time:54 Second
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने आज देहरादून के दून पुस्तकालय एवं शोध संस्थान में उत्तराखण्ड पुस्तक मेला का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने विभिन्न प्रकाशन संस्थानों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन भी किया। मुख्य सचिव ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन हमें किताबों को पढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। आज के युवाओं को और हम सभी को किताबों से दोस्ती करनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व मुख्य सचिव एन. एस. नपलच्याल, एन. रविशंकर, राधा रतूड़ी एवं पूर्व डीजीपी अनिल रतूड़ी भी उपस्थित थे।
