UPI लेनदेन पर MDR के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

9
0 0
Read Time:1 Minute, 29 Second

देहरादून। डिस्पेंसरी रोड पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 2,000 रुपये से अधिक के निर्धारित UPI लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “UPI शुल्क खत्म करो, व्यापारियों का उत्पीड़न बंद करो” जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि छोटे व्यापारियों पर किसी भी रूप में अतिरिक्त आर्थिक बोझ स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने सरकार से व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए UPI लेनदेन पर शुल्क संबंधी व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की।

प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, महानगर अध्यक्ष एवं पार्षद सुनील कुमार बांगा सहित पार्षदगण और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish