3.09 किलो अवैध गांजा के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

nasha-720x470
0 0
Read Time:1 Minute, 47 Second

पौड़ी: मुख्यमंत्री द्वारा 2025 तक “ड्रग्स फ्री देवभूमि” बनाने के लक्ष्य को लेकर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पौड़ी पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर जिलेभर में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चेकिंग अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन तुषार बोरा** के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष धुमाकोट सुनील पंवार** के नेतृत्व में 19 सितम्बर 2025 को गौलीखाल बैरियर पर चेकिंग की जा रही थी।

चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक दुपहिया वाहन TVS Comfort (UP21DJ-5309) को रोका। तलाशी में आरोपी सीताराम उर्फ नागेश्वर गिरी (43 वर्ष), निवासी जिला मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश** के पास से 03 किलो 90 ग्राम अवैध गांजा** बरामद किया गया।

थाना धुमाकोट में आरोपी के विरुद्ध *मु.अ.सं. 14/2025, धारा 8/20/60 NDPS Act में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा वाहन को सीज कर दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह गांजा मुरादाबाद ले जाकर छोटी-छोटी मात्रा में ऊँचे दामों पर बेचने की फिराक में था।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish