लैंसडाउन में सड़क हादसों पर कांग्रेसी नेता धीरेंद्र प्रताप चिंतित, प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

21
0 0
Read Time:1 Minute, 58 Second

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने लैंसडाउन के इर्द-गिर्द लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है।

उन्होंने कहा कि आज पहले सिद्धबली मंदिर के पास दो लोग मैक्स दुर्घटना में मारे गए जो रिखणी ख़ाल के नागरिक थे और अब खबर आई है कि गुमखाल लैंसडाउन मार्ग पर भी दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है उन्होंने सड़कों की खराब हालत और खराब मौसम के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से सड़कों के देखरेख और लोगों की जान माल की रक्षा हेतु कदम उठाए जाने की मांग की है ।

उन्होंने दुर्घटनाओं में मारे गए तीनों व्यक्तियों के परिवारों के प्रति शोक व्यक्त किया है और सरकार से उनके परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है। उन्होंने सिद्धबली मंदिर के निकट मैक्स दुर्घटना में घायल 5 व्यक्तियों का तत्काल उच्च स्तरीय इलाज किए जाने की मांग की है और खास तौर पर देहरादून स्थित चंद्र मोहन सिंह नेगी अस्पताल जो की जो छिनभिन पड़ा हुआ है उसके हालात सुधारे जाने का भी मुख्यमंत्री से आग्रह किया है और वहां पर हर तरह के मेडिकल उपकरण और डॉक्टर को मुहैया कराए जाने का स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत से आग्रह किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish