लड़कियों से दोस्ती कर फिर अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

2023_9image_18_19_070010312untitled6.jpg
0 0
Read Time:2 Minute, 37 Second

देहरादूनः उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिये लड़कियों से दोस्ती कर उनके अश्लील वीडियो बना व ब्लैकमेल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) लोकेश्वर सिंह ने बताया कि 11 जुलाई को स्थानीय एक निवासी ने शिकायती पत्र दिया।


पुलिस को दिए शिकायती पत्र के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बहन का अश्लील विडियो बनाकर, उसे इंटरनेट पर अपलोड करने की धमकी देने के साथ, अपने साथ रहने के लिए लगातार ब्लैकमेल किया जा रहा है। इस संबंध में कोतवाली पौड़ी पर मुकदमा संख्या 41/2025, धारा 78 बीएनएस व 11(2)(5)/12 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि मामला नाबालिक से जुड़ा होने के कारण तत्काल कोतवाल सदर कमलेश शर्मा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। जिसकी पड़ताल में अभियुक्त साहिल का नाम प्रकाश में आया।

बताया कि साक्ष्य संकलन व तथ्यों की पुष्टि होने पर आज अभियुक्त साहिल पुत्र शराफत अली, मूल निवासी ग्राम ओसीका, थाना बड़ौत, जिला बागपत (उत्तर प्रदेश), हाल निवासी अंगदी स्ट्रीट, अराकेरे विलेज, श्रीरंगापटनम, कनार्टक को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त युवक श्रीरंगापटनम, कर्नाटक में काम करता था। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि ओला पार्टी लाइव ऐप के माध्यम से लड़कियों से दोस्ती कर, उसके बाद उनके न्यूड विडियो बनाकर उनको अपने साथ रहने व शारीरिक सम्बन्ध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता है। पुलिस को अभियुक्त के मोबाइल से पीड़िता के अश्लील विडियो मिलने के साथ ही 10 से अधिक लड़कियों के साथ भी संपर्क होना पाया गया है। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish