असम में शहीद जवान की देह किन्नौर पहुंची:पत्नी ने सैल्यूट देकर अंतिम विदाई दी, बेटे-पत्नी व माता-पिता को पीछे छोड़ गए पुष्पेंद्र
Raveena kumari July 17, 2025
Read Time:1 Minute, 3 Second
किन्नौर: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के असम में शहीद हुए जवान पुष्पेंद्र नेगी का पार्थिव शरीर किन्नौर स्थित उनके पैतृक गांव थैमगारंग पहुंच गया है। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पुष्पेंद्र अपने पीछे पत्नी, 6 साल के बेटे, माता-पिता को छोड़ गए हैं।

पुष्पेंद्र नेगी 19 डोगरा रेजिमेंट में तैनात थे और सोमवार को असम में ड्यूटी के दौरान एक पेड़ की टहनी की चपेट में आने से शहीद हो गए थे।
उनकी पत्नी ने सैल्यूट करके अपने पति को अंतिम विदाई दी पुष्पेंद्र की शहादत से उनके गांव और पूरे किन्नौर जिले में शोक की लहर है।
