डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री योगी ने पुष्पार्पित कर किया नमन

cats87
0 0
Read Time:1 Minute, 11 Second

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार को जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा, गौरव व प्रेरणा के भावों के साथ मनाई जा रही है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर उन्हें नमन किया। 

बताते चलें कि संस्कृति मंत्रालय की ओर से 6 जुलाई 2025 से 6 जुलाई 2027 तक ‘125वीं जयंती स्मृति वर्ष’ के तहत प्रदेश भर में दो वर्षीय विशेष आयोजनों की शृंखला चलाई जाएगी। इसका शुभारंभ रविवार से किया गया। इन आयोजनों के माध्यम से युवापीढ़ी को डॉ. मुखर्जी के आदर्शों, उनके जीवन और भारत की अखंडता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता से अवगत कराया जाएगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish