हिमाचलः सीएम सुक्खू आज करेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा
Raveena kumari July 2, 2025
Read Time:48 Second
मंडी: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू बुधवार दोपहर 12 बजे धर्मपुर आ रहे हैं। वह धर्मपुर क्षेत्र के लौंगणी तथा धर्मपुर में भारी वर्षा व बादल फटने की घटना से प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री प्रभावित परिवारों से मुलाकात भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री 2.30 बजे सोलन के प्रस्थान करेंगे। बता दें कि सोमवार रात और मंगलवार को भारी बारिश से मंडी में चार जगह बादल फटे हैं, जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई है और 30 के करीब लोग लापता हैं।
