शेयर बाज़ार आज: शुरुआती कारोबार में गिरावट के बाद सेंसेक्स-निफ्टी की तेजी थमी, डॉलर के मुकालबे पैसा मजबूत 

0 0
Read Time:3 Minute, 40 Second

मुंबई:  घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बैंकों के शेयर में मुनाफावसूली इसकी मुख्य वजह रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 182.77 अंक की गिरावट के साथ 83,876.13 अंक पर और एनएसई निफ्टी 46.25 अंक फिसलकर 25,591.55 अंक पर आ गया। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के शेयर नुकसान में रहे। 

हालांकि, लार्सन एंड टूब्रो, ट्रेंट, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और इटर्नल (जोमैटो) के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की 225, चीन का शंघाई एसएसई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी फायदे में रहे जबकि हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहा। 

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

85.44 प्रति डॉलर पर 6 पैसे मजबूत रुपया 

अमेरिकी डॉलर के कमजोर रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे मजबूत होकर 85.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.48 पर खुला। शुरुआती कारोबार में 85.44 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की बढ़त दर्शाता है। 

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 85.50 पर बंद हुआ। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.25 पर आ गया। घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 249.03 अंक की गिरावट के साथ 83,809.87 अंक पर जबकि निफ्टी 66.90 अंक फिसलकर 25,570.90 अंक पर आ गया। 

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 67.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,397.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish