प्रदेश की वुशू टीम में राजधानी के 11 खिलाड़ी, हैदराबाद में जूनियर चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबलों की मचेगी धूम

0 0
Read Time:2 Minute, 0 Second

लखनऊ: प्रदेश की 33 सदस्यीय वुशू टीम रविवार को घोषित कर दी गई, जिसमें राजधानी के 11 खिलाड़ी शामिल हैं। यूपी वुशू एसोसिशन के महासचिव मनीष कक्कड़ ने बताया कि टीम हैदराबाद में एक से छह जुलाई तक होने वाली राष्ट्रीय जूनियर वुशू चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेगी। 15 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद टीम का चयन किया गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा ने रविवार को चौक स्टेडियम में टीम के सदस्यों को किट देकर जीत के लिए शुभकामनाएं दीं।

मनीष ने बताया कि टीम में लखनऊ के सुनिश रावत, शुभम रावत, शगुन रावत, अंजल, मान्या, नेहा, कृष्णा, प्रिंस, अदिति, महेंद्र, सुधा को शामिल किया गया है। आगरा के अनुष्का, निखिल सोनी, कुश शाह सिसोदिया, अनिरुद्ध ने भी टीम में जगह बनाई। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर के बुद्धम लामा, समीप, आर्यमान, प्रियंका भाटी, प्रतिभा, मयंक रोसा, प्रियांशु, नैंसी और मेरठ के कनिका, शौर्य, निशांत, प्रशांत, आरोही बसंल को भी शामिल किया गया है। बागपत के शौर्य राठी और रिया पंवार बुलंदशहर की लकी, भावना देशवाल गाजियाबाद की शिखा को भी शामिल किया गया है। मेरठ की नेहा कश्यप व गौतमबुद्ध नगर के अमित रोसा प्रशिक्षक होंगे। लखनऊ के मनोज व जौनपुर के शकील को मैनेजर बनाया गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish