कुछ किताबें केवल पढ़ी नहीं जाती, बल्कि वे अनुभव की तरह दिल में उतरती हैं: सीएम धामी
Raveena kumari June 27, 2025
Read Time:57 Second
देहरादूनः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कुछ किताबें केवल पढ़ी नहीं जाती, बल्कि वे अनुभव की तरह दिल में उतरती हैं। ‘The Emergency Diaries: Years that Forged a Leader’ ऐसी ही एक कृति है। यह उन सालों की साक्षी है जब बोलना गुनाह था और चुप रह जाना आत्मसमर्पण।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन पन्नों में एक ऐसे व्यक्तित्व की छाया मिलती है, जिन्होंने उस सन्नाटे में भी अपने विचारों की मशाल जलाए रखी। संघर्ष की आंच में तपकर जो नेतृत्व आज विश्वमंच पर भारत की आवाज़ बन चुका है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जीवनयात्रा का यह अध्याय पढ़ते हुए मन गर्व से भर उठता है।
