पहाड़ों में भारी बारिश से अलकनंदा का बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

5
0 0
Read Time:2 Minute, 4 Second

पौड़ी: रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पौड़ी जिले में भी देखने को मिल रहा है। ऊपरी इलाकों में लगातार बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गए हैं।

प्रशासन ने अलकनंदा नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों में आमजन के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। पुलिस द्वारा लगातार घाटों और तटीय इलाकों में गश्त की जा रही है। लोगों को नदी के पास न जाने की सख्त हिदायत दी जा रही है। साथ ही, लाउडस्पीकर के माध्यम से जनपद भर में लोगों को जागरुक किया जा रहा है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अलकनंदा नदी के समीप न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में नजदीकी पुलिस या प्रशासनिक इकाई से संपर्क करें।

बता दें मौसम विभाग देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के तहत उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में लगातार भारी बारिश हो रही है। जिससे भूस्खलन जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। पौड़ी जनपद में हो रही बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जल स्तर भी बढ़ने लगा है। पौड़ी जनपद के समीप वर्ती जिले रुद्रप्रयाग और चमोली में बीते कुछ दिनों से हो रही भारी-बड़ी से अलकनंदा नदी का जलस्तर 533 मीटर तक पहुंच चुका है। एसडीएम श्रीनगर नूपुर वर्मा ने बताया लगातार हो रही बारिश के चलते अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish