तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास के बाद राष्ट्रपति मुर्मु दिल्ली हुई रवाना

0 0
Read Time:1 Minute, 28 Second

देहरादूनः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड के तीन दिवसीय प्रवास के बाद शनिवार को विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गई। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, रेखा आर्या व अन्य लोगों ने यहां जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति मुर्मु को विदा किया।

आपको बताते चलें कि राष्ट्रपति मुर्मु ने उत्तराखंड प्रवास में दृष्टिबाधित बच्चों के मध्य अपना जन्मदिन मनाया। वहीं, उन्होंने स्थानीय राष्ट्रपति निकेतन को आम लोगों के लिए खोल दिया। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पुलिस जनों के साथ पुलिस लाइन देहरादून में योग भी किया। तत्पश्चात वह विशेष विमान से नई दिल्ली रवाना हो गई।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि उन्होंने उत्तराखंड आगमन पर राष्ट्रपति का आभार व्यक्त किया और निकट भविष्य में पुन: देवभूमि आने का न्योता दिया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish