उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, चार जिलों के डीएम के हुए तबादले

0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second

देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने बृहस्पतिवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। राज्य के चार जिलों के डीएम का तबादला किया है। इसी के साथ ही 31 आईएएस अधिकारियों समेत अन्य कई अफसरों के भी तबादले किए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी के जिलाधिकारी आशीष चौहान का तबादला किया गया है। उन्हें अब यूकाडा का सीईओ, निदेशक खेल एवं युवा कल्याण की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी की नई जिलाधिकारी बनाया गया है। चंपावत के जिलाधिकारी नवनीत पांडे की जगह पर सीडीओ ऊधमसिंह नगर मनीष कुमार को नया डीएम बनाया गया है। जबकि अब नवनीत पांडे को अपर सचिव कार्मिक की जिम्मेदारी सौंपी है।

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी सौरभ गहरवार की जगह एमडी सिडकुल प्रतीक जैन को दी गई है। सौरभ गहरवार प्रबंध निदेशक सिडकुल व महानिदेशक उद्योग बनाया गया है। उत्तरकाशी के डीएम मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर सचिव ऊर्जा, सहकारिता व निदेशक उरेडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है, उनकी जगह अपर सचिव बाल विकास व निदेशक खेल प्रशांत कुमार आर्या को जिलाधिकारी उत्तरकाशी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish