राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन

Droupadi-Murmu
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

 देहरादून: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को दून पहुंच रही हैं। वह शाम करीब साढ़े चार बजे दून पहुंचेंगी। राष्ट्रपति निकेतन में रात्रि विश्राम के बाद शुक्रवार सुबह वह राष्ट्रपति निकेतन को जनता के भ्रमण के लिए खोले जाने की औपचारिकता पूर्ण करेंगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राष्ट्रपति निकेतन में 132 एकड़ में प्रस्तावित राष्ट्रपति उद्यान का शिलान्यास भी करेंगी। इसके बाद वह राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान (एनआइईपीवीडी) में दृष्टि दिव्यांग छात्रों से मुलाकात कर उन्हें अपना दुलार देंगी।
वहीं, शनिवार 21 जून को राष्ट्रपति मुर्मु वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआइ) में अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में भाग लेंगी। यहां सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक योग महोत्सव का हिस्सा बनने के बाद वह दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगी। राष्ट्रपति के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियों को चाक-चौबंद किया है।

बुधवार को उनके आगमन से पूर्व जौलीग्रांट एयरपोर्ट से लेकर उनके काफिले के सभी रूट की व्यवस्था की समीक्षा की गई। साथ ही राष्ट्रपति निकेतन में राष्ट्रपति के प्रवास और उनके प्रस्तावित कार्यक्रमों के हिसाब से भी सभी व्यवस्था बना दी गई हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish