दून पुलिस का सराहनीय कदम, लिफ्ट में फंसे व्यक्ति को त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल निकाला बाहर

2
0 0
Read Time:2 Minute, 10 Second

देहरादूनः चौकी आराघर को 112 कन्ट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली रेसकोर्स स्थित गुरूद्वारे के पास स्थित एक प्राइवेट प्रापर्टी डीलर के आफिस की बिल्डिंग की लिफ्ट के अचानक बीच में बंद हो जाने के कारण लिफ्ट में 01 व्यक्ति फंस गया है। सूचना पर चौकी आराघर से चीता ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारी कां0 आदित्य राठी तथा कां0 रोहित भण्डारी तत्काल मौके पर पहुंचे। दोनो कर्मचारीगणों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए बिल्डिंग की एथोरिटी से लिफ्ट की चाबी लेते हुए मैनुअली लिफ्ट को खोलकर उसमें फंसे व्यक्ति को सकुशल बाहर निकाला।

व्यक्ति द्वारा अपना नाम राकेश जदली पुत्र मोहन लाल जदली निवासी कैनाल रोड बताया गया, जो हिम जागृति नाम की एक संस्था चलाते हॅै तथा प्रापर्टी डीलिंग का काम भी करते हैं। व्यक्ति द्वारा बताया गया कि लिफ्ट के अचानक बंद होने से वो अत्यधिक घबरा गए थे, जिस कारण उन्होंने त्वरित सहायता हेतु पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 112 पर काल किया तथा पुलिस द्वारा 05 मिनट के अन्दर ही मौके पर पहुंचकर उनकी सहायता की गयी।

पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही हेतु व्यक्ति द्वारा उत्तराखण्ड पुलिस के रिस्पॉन्स टाइमिंग एंव कार्यकुशलता की प्रशंसा करते हुए दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया। पुलिस टीम में कां. आदित्य राठी व का. रोहित भण्डारी शामिल थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish