फिर आई एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी, सैन फ्रासिस्को से मुंबई जा रहे यात्रियों को कोलकाता में उतारा
Raveena kumari June 17, 2025
Read Time:1 Minute, 2 Second
कोलकाता: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रहे एअर इंडिया के विमान के एक इंजन में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता हवाई अड्डे पर निर्धारित ठहराव के दौरान विमान से उतारा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उड़ान संख्या AI-180 समय पर हवाई अड्डे पर सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात पौने एक बजे पहुंची, लेकिन उसके बाएं इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण आगे की उड़ान में देरी हुई।
सभी यात्रियों को मंगलवार सुबह लगभग 05:20 बजे विमान से उतरने के लिए कहा गया। विमान के कैप्टन ने यात्रियों को बताया कि यह निर्णय उड़ान सुरक्षा के हित में लिया गया है।