भारतीय सेना को मिले 419 नए युवा अफसर

2
0 0
Read Time:2 Minute, 16 Second

देहरादूनः उत्तराखंड के देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी (आइएमए) के मैदान में शनिवार को 419 जेंटलमैन कैडेट्स (जीसी) भव्य पासिंग आउट परेड (पीओपी) में अंतिम पग रखते ही देश की सेना के अंग बन गए। इसके साथ नौ मित्र देशों के 32 कैडेट भी पास आउट हुए। इन कैडेट्स ने परेड के मुख्य अतिथि और निरीक्षण अधिकारी (रिव्यूइंग ऑफिसर) श्रीलंका के सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लासंथा रोड्रिगो को सलामी दी।      

मिली जानकारी के मुताबिक सुबह छह बजकर 38 मिनट पर मार्क्स कॉल के साथ परेड का शुभारंभ हुआ। इसके बाद कंपनी सार्जेंट मेजरों ने ड्रिल स्क्वायर पर अपनी-अपनी जगह संभाली। छह बजकर 42 मिनट पर एडवांस कॉल के साथ कैडेट्स कदमताल करते हुए परेड मैदान में पहुंचे। श्रीलंका के सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण कर कैडेट्स का हौसला बढ़ाया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया गया। सम्मानित कैडेट्स में स्वॉर्ड ऑफ ऑनर एवं सिल्वर मेडल अनिल नेहरा को प्रदान किया गया। स्वर्ण पदक रोनित रंजन और कांस्य पदक अनुराग वर्मा ने प्राप्त किया।

इसके अलावा, टीईएस सिल्वर कपिल, टीजी सिल्वर आकाश भदौरिया, चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बैनर केरन कंपनी ने हासिल किया। उल्लेखनीय है कि इस बार के पीओपी के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट जनरल लसंथा रोड्रिगो भी दिसंबर 1990 में आईएमए के 87वें कोर्स से कमीशन प्राप्त कर चुके हैं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish