एयर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान में लगा था इस अमेरिकी कंपनी का इंजन, प्रवक्ता ने कहा- जांच में करेंगे पूरा सहयोग

2025-(2)10
0 0
Read Time:2 Minute, 54 Second

अहमदाबाद:  सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 भयानक तरीके से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस भयावय हादसे के वक्त विमान में सवार 242 में से 241 यात्रियों के अलावा, मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मौजूद 56 लोगों की भी जान चली गई। विमान टेक-ऑफ के बाद मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकराकर नीचे गिर गया। इसके बाद उसमें जोरदार विस्फोट हुआ।

विमान में किस कंपनी का इंजन था?

हादसे का शिकार हुआ एयर इंडिया का विमान बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जिसे बोइंग अमेरिकी कंपनी ने निर्मित किया था। इस विमान में दो तरह के इंजन लगाए जाते हैं: रॉल्स-रॉयस का Trent 1000 या जीई एयरोस्पेस का GEnx। दुर्घटनाग्रस्त विमान में जीई एयरोस्पेस का GEnx इंजन लगा था। जीई एयरोस्पेस एक अमेरिकी कंपनी है, जो जेट और टर्बोप्रॉप इंजन बनाती है।

कंपनी का बयान

जीई एयरोस्पेस ने गुरुवार को कहा कि वह अहमदाबाद विमान हादसे की जांच में एयर इंडिया का सहयोग करने के लिए तैयार है। कंपनी के प्रवक्ता ने बयान में कहा, “हमने अपनी आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम को सक्रिय कर दिया है और जांच में सहयोग के लिए तैयार हैं। हम एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 के हादसे से बहुत दुखी हैं। हम प्रभावित परिवारों और उनके प्रियजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

टाटा ग्रुप ने मुआवजे की घोषणा की

विमान में 12 भारतीय क्रू मेंबर्स, 53 ब्रिटिश यात्री, 7 पुर्तगाली यात्री, 169 भारतीय यात्री और 1 कनाडाई यात्री सवार थे। एयर इंडिया की पैरेंट कंपनी टाटा ग्रुप ने हादसे में मारे गए हर व्यक्ति के परिवार को 1 करोड़- 1 करोड़ रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। इसके साथ ही कंपनी ने घायलों के इलाज का पूरा खर्च वहन करने का वादा भी किया है। यह विमान हादसा दुनिया के सबसे भयानक हादसों में से एक बन गया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish