राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह ने किया विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

1
0 0
Read Time:2 Minute, 46 Second

नैनीतालः उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (अप्रा) ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर गुरुवार को नैनीताल राजभवन परिसर में पौधारोपण किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर और संतुलित पर्यावरण न केवल वर्तमान पीढ़ी के लिए आवश्यक है बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी यह एक स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है।

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे प्रकृति के अमूल्य उपहार जैसे वन, नदियां, पर्वत और जैव विविधता के संरक्षण के लिए मिलकर कार्य करें। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव और कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने कैंप कार्यालय हल्द्वानी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर आयुक्त ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस का उद्देश्य आमजन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और उन्हें इसके लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए हर व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

आयुक्त ने कहा कि पूरे कुमाऊं मंडल में वृक्षारोपण का अभियान कुछ दिनों से चल रहा है। हमारे राज्य की विशेषता यहां की हरियाली है , हमारे वन ही हमारी पहचान हैं। इन्हें संरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है। शहरी क्षेत्रों में यह थोड़ा चुनौतीपूर्ण अवश्य है, लेकिन शहरी वनों को बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। इसके लिए सरकार के साथ-साथ आम जनता और सिविल सोसाइटी को भी आगे आना होगा। इसे एक अभियान के रूप में चलाना होगा।

पौधा यदि अपने देखरेख में हो तो वह बेहतर तरीके से पनपता है। उन्होंने मंडलवासियों से अपील की कि वे प्लास्टिक का उपयोग न करें। कपड़े के थैले अपनाएं और अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति से अपने जुड़ाव को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish