प्रदेश में आज भीषण बारिश की संभावना, अलर्ट जारी

images (80)
0 0
Read Time:3 Minute, 14 Second

देहरादून:  प्रदेशभर में एक बार फिर मंगलवार से मौसम का मिजाज बदल सकता है और गर्मी से राहत मिल सकती है। मंगलवार को गढ़वाल और कुमाऊं मंडलों के अधिकांश इलाकों में बादलों की तेज गर्जन, आकाशीय बिजली चमकने, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं एक से दो दौर तेज वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए पूरे प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

सोमवार को प्रदेश के अधिकांश जनपदों में दोपहर तक हल्के बादल छाये रहे। रुद्रप्रयाग एवं चमोली के कुछ क्षेत्र में हल्की वर्षा भी हुई। देहरादून में दोपहर बाद चटख धूप खिलने से गर्मी महसूस की गई। हालांकि तापमान सामान्य से नीचे रिकार्ड किया गया।

-30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा व वर्षा की संभावना

सोमवर को देहरादून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 34.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम 20.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

पंतनगर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 35.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 22.7 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

टिहरी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 26.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक बार फिर प्रदेशभर में मंगलवार को कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने के साथ-साथ तीव्र वर्षा भी हो सकती है। इसे देखते हुए गढ़वाल और कुमाऊं में यलो अलर्ट जारी किया गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि एक बार फिर प्रदेशभर में मंगलवार को कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने, बिजली चमकने के साथ-साथ तीव्र वर्षा भी हो सकती है। इसे देखते हुए गढ़वाल और कुमाऊं में यलो अलर्ट जारी किया गया है।


Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish