टपकेश्वर मंदिर में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया जलाभिषेक
Raveena kumari February 26, 2025
Read Time:46 Second
देहरादूनः टपकेश्वर मंदिर में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जलाभिषेक कर प्रदेश के सौहार्द के लिए कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाईचारा बना रहे। इसके लिए उन्होंने भगवान शिव से प्रार्थना की है। श्रद्धालुओं का कहना है कि उनकी भगवान टपकेश्वर में अटूट आस्था है और वह हर साल यहां दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालुओं ने कई घंटे तक लाइन में खड़े होकर भगवान टपकेश्वर के दर्शन किए। साथ ही अपनी मनोकामना पूर्ण की प्रार्थना की।