निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत निश्चित: अजेंद्र अजय

0 0
Read Time:1 Minute, 41 Second

अगस्त्यमुनि/ ऊखीमठ: श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के निवर्तमान अध्यक्ष और वरिष्ठ भाजपा नेता अजेंद्र अजय ने  कहा कि निकाय चुनावों में उनकी पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित है।

अजेंद्र ने अगस्त्यमुनि में भाजपा के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतीश प्रसाद और ऊखीमठ नगर पंचायत अध्यक्ष पद की प्रत्याशी बबीता भट्ट के समर्थन में विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया।

इस दौरान अजेंद्र ने कहा कि निकाय चुनावों में जनता भाजपा को समर्थन देने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकारें अभुतपूर्व व ऐतिहासिक विकास कार्य कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की विजय से विकास की चैन मजबूत होगी। ट्रिपल इंजन लगने से विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने कहा कि जनता जानती है कि केंद्र और प्रदेश में जिस पार्टी की सरकार है, निकायों में भी उसी पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाना बेहतर होगा।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
en_USEnglish