शिमला में मौसम की पहली बर्फबारी, कई इलाकों में माइनस में तापमान

23_01_2022-shimla_snowfall_photos_21_22406290
0 0
Read Time:3 Minute, 30 Second

शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के पर्यटक शहरों कुफरी और फागू में मौसम की पहली बर्फबारी हुई, जबकि राज्य के जनजातीय लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में रुक-रुक कर जारी बर्फबारी से आसपास की घाटियों में ठंड बढ़ गई है।

लाहौल में बर्फ की पतली चादर बिछ गई जिससे यातायात प्रभावित हुआ और सड़कें फिसलन भरी हो गईं। ऊंचे पहाड़ी दरें और अन्य ऊंचाई वाले जनजातीय इलाकों में भी ताजा बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य में अलग-अलग स्थानों पर और बर्फबारी और बारिश की संभावना जताई है।

रे राज्य में न्यूनतम तापमान में कुछ डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है तथा ऊंचाई वाले जनजातीय इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ताबो में न्यूनतम तापमान शून्य से 13.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, इसके बाद कुकुमसेरी में शून्य से 6.9 डिग्री नीचे, कल्पा में शून्य से 3.3 डिग्री नीचे, रिकांग पियो में शून्य से एक डिग्री नीचे और नारकंडा में शून्य से 0.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अन्य कई स्थानों पर पारा हिमांक बिंदु के आसपास रहा। सेओबाग में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस, बजाैरा में 0.1 डिग्री, मनाली में 0.2 डिग्री, कुफरी में 0.4 डिग्री, सोलन में 0.5 डिग्री, ऊना में एक डिग्री और शिमला में 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राज्य में अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे रहा, ऊना में सबसे अधिक 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने सोमवार तक लाहौल और स्पीति, चंबा, किन्नौर, कांगड़ा, शिमला और कुल्लू जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश और मध्यम दर्जे की बर्फबारी तथा सोलन, सिरमौर, ऊना, बिलासपुर, मंडी और हमीरपुर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मध्य एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा एवं बर्फबारी होने की संभावना है। आगामी तीन दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे तीन से चार डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिलासपुर में भाखड़ा बांध जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और मंडी में बल्ह घाटी में बुधवार तक घने कोहरे का ‘येलो’ अलर्ट जारी किया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish