उत्तराखंड की कुसुमलता गडिया को राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से किया पुरस्कृत

0 0
Read Time:1 Minute, 41 Second

देहरादून: शिक्षक दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चमोली जिले की शिक्षिका कुसुमलता गडिया को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में उन्हें पुरस्कृत किया गया। कुसुमलता ने कहा, शिक्षक के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाना बड़े सम्मान की बात है। समारोह में देश भर के 82 शिक्षकों को पुरस्कृत किया गया। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के साथ ही उनका चयन शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार-2023 के लिए हुआ है। शैलेश मटियानी पुरस्कार उनकी ओर से बेटी ने प्राप्त किया।

कुसुमलता गड़िया चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका हैं। इस पुरस्कार के लिए कुसुमलता का चयन उनके स्कूल में किए गए कई नवाचारी प्रोजेक्ट्स और शिक्षा में तकनीकी नवाचारों के लिए किया गया है। उनके प्रयासों ने न केवल स्कूल को एक विशेष आकर्षण केंद्र बना दिया है, बल्कि राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रसार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed