पंडित दीनदयाल उपाध्याय को मुख्यमंत्री योगी ने किया नमन, बोले- वो हमेशा मार्गदर्शन करते रहेंगे

0 0
Read Time:1 Minute, 30 Second

लखनऊ:  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 107वीं जयंती है। इस मौके पूरा देश उन्हें नमन कर रहा है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ केकेसी विद्यालय स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करने उन्हें नमन किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना के साथ कई बड़े नेता मौजूद रहें।

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जनसेवक थे, अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के बारे में सोचते थे। उन्होने कहा कि ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनकल्याण के लिए काम किया’, भारत और भारतीयों के लिए दृष्टिकोण स्पष्ट था, पंडित दीनदयाल उपाध्याय से हमें प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, महिलाओं को समान अधिकार मिल रहे हैं, महिलाओं के हित के लिए योजनाएं चल रहीं, आज किसान सरकार के मुख्य एजेंडे में शामिल है।

https://x.com/myogiadityanath/status/1706176404344459745?s=20
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %