करोड़ों की स्मैक बरामद, पुलिस कांस्टेबल सहित तीन गिरफ्तार

d 4 (3)
0 0
Read Time:2 Minute, 58 Second

नैनीताल: बरेली से करोड़ों रुपए की स्मैक लेकर उत्तराखंड पहुंचे तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक यूपी पुलिस का कांस्टेबल बताया जा रहा है। उत्तराखंड में बरेली से लाई गई स्मैक की कि यह सबसे बड़ी बरामदगी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 के चलते जनपद के सभी थाना प्रभारियों व एस ओ जी को नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए है। इसी क्रम में पर नैनीताल पुलिस को उत्तराखंड में अब तक की सबसे बड़ी मात्रा में स्मैक बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है।

बताया कि इस क्रम में कोतवाली लाल कुआं पुलिस द्वारा एक सूचना के तहत क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस को सुभाष नगर बैरियर लालकुआ के पास बाइक सवार तीन संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने जब उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो वह बाइक मोड कर भागने लगे। इस पर उन्हें घेर कर दबोचा गया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से 1 किलो से अधिक स्मैक बरामद की।

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मोरपाल उम्र 20 वर्ष पुत्र लीलाधर निवासी दुनका आनन्दपुर जिला बरेली, अर्जुन पाण्डे उम्र 21 वर्ष पुत्र मनोज कुमार पाण्डे निवासी आजादनगर बरेली व रविन्द्र सिंह उम्र 27 वर्ष पुत्र रामकुमार निवासी सिलाना, बागपत बताया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी रविंद्र सिंह जिला बरेली में यूपी पुलिस के कांस्टेबल के पद पर तैनात है। बरहाल पुलिस ने उन्हें संबंधित धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। बरामद स्मैक की कीमत करोड़ों रुपए बताई जा रही है।

वहीं इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड द्वारा 25 हजार रुपये एवं एसएसपी नैनीताल द्वारा 2,500 रूपये के ईनाम से पुरूस्कृत करने की घोषणा की है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

You may have missed

en_USEnglish